Home » उत्‍तर प्रदेश » छात्रवृत्ति वितरण समारोह” के अंतर्गत 3,96,602 छात्र – छात्राओं को ₹89.96 करोड़ की धनराशि का हस्तांतरण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

छात्रवृत्ति वितरण समारोह” के अंतर्गत 3,96,602 छात्र – छात्राओं को ₹89.96 करोड़ की धनराशि का हस्तांतरण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने जनपद लखनऊ में पहली बार फरवरी-मार्च के स्थान पर नवरात्र (सितंबर माह) में छात्रवृत्ति वितरण समारोह के अंतर्गत 3,96,602 छात्र-छात्राओं को ₹89.96 करोड़ की धनराशि का हस्तांतरण किया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हम लोगों ने 2025-26 में वंचित वर्गों को ₹2,825 करोड़ की छात्रवृत्ति अब तक वितरित की है। छात्रवृत्ति DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थी के अकाउंट में जा रही है साथ ही, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की प्रेरणा से आने वाले समय में ‘वन नेशन-वन स्कॉलरशिप’ की व्यवस्था होने जा रही है

सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षा की एक बड़ी भूमिका है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में वंचितों को स्कॉलरशिप और शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था के साथ जोड़कर उत्तम और बेहतरीन शिक्षा के माध्यम से उनके विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज लखनऊ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह के अंतर्गत 3 लाख 96 हजार से अधिक विद्यार्थियों को ₹89.96 करोड़ की धनराशि का हस्तांतरण किया

विकसित उत्तर प्रदेश-2047′ के संकल्प की सिद्धि हेतु आज लखनऊ से राज्य के सभी ग्राम प्रधान गणों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया।

आने वाली पीढ़ी को उज्ज्वल भविष्य देने के लिए हमें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ देना ही होगा और ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को विकसित करना ही होगा।

सभी को शारदीय नवरात्रि एवं विजयादशमी की मंगलमय शुभकामनाएं!

jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal