Home » उत्‍तर प्रदेश » किसान पाठशाला एवं प्रगतिशील किसान सम्मेलन

किसान पाठशाला एवं प्रगतिशील किसान सम्मेलन

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बाराबंकी के ग्रामसभा–दौलतपुर में ‘किसान कल्याण मिशन’ के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने स्थल पर लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर कृषि नवाचार अपना रहे किसानों के कार्यों की सराहना की। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृषकों को सम्मानित किया एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चेक वितरण एवं ट्रैक्टर की चाबी भी सौंपी।

पिछले 8 वर्ष में कृषि विकास की दर को 8.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 17.7 प्रतिशत उत्तर प्रदेश ने पहुंचाया है।

गेहूं उत्पादन में देश के अंदर 35 प्रतिशत योगदान उत्तर प्रदेश दे रहा है, जो देश में प्रथम है। कुल राष्ट्रीय खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश का योगदान 21 प्रतिशत है।

देश के अंदर अगर खेती योग्य भूमि को देखेंगे तो उत्तर प्रदेश के पास मात्र 11% भूमि है, लेकिन देश के खाद्यान्न की आपूर्ति अकेले उत्तर प्रदेश 21% करता है और यह तब हो पाया, जब डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप किसान को बीज से लेकर बाजार तक सभी सुविधाओं से आच्छादित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal