Home » उत्‍तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने ‘Next Gen GST बचत उत्सव’ पर आज जनपद लखनऊ स्थित हजरतगंज में व्यापारी बंधुओं एवं उपभोक्ताओं से संवाद किया

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने ‘Next Gen GST बचत उत्सव’ पर आज जनपद लखनऊ स्थित हजरतगंज में व्यापारी बंधुओं एवं उपभोक्ताओं से संवाद किया

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने ‘Next Gen GST बचत उत्सव’ पर आज जनपद लखनऊ स्थित हजरतगंज में व्यापारी बंधुओं एवं उपभोक्ताओं से संवाद किया।

 

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘Next Gen GST’ रिफॉर्म ने जहां उपभोक्ताओं को राहत दी है, वहीं बाजार की मजबूती और रोजगार सृजन का मार्ग भी प्रशस्त किया है। उपभोक्ताओं के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण GST रिफॉर्म का सबसे अधिक लाभ प्रदेश के व्यापारियों और ग्राहकों को होगा। यह ऐतिहासिक निर्णय उद्योग जगत को सशक्त बनाकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करेगा

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन 22 सितंबर, 2025 से ‘Next Gen GST रिफॉर्म’ की नई दरें लागू हो चुकी हैं। इसमें बड़े पैमाने पर #GST में छूट आम उपभोक्ता को दी गई है, इसका लाभ सामान्य नागरिक तो ले ही रहा है, साथ-साथ बाजार में भी मजबूती आई है। त्योहारों के सीजन में यह बड़ा कदम उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है

विद्यार्थियों के लिए नोटबुक, पेंसिल और अन्य शैक्षणिक सामग्री पर GST शून्य कर दिया गया है। इसी तरह, घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्रियों को 0% से 5% के दायरे में लाया गया है। जीवन रक्षक 33 प्रकार की दवाओं को भी पूरी तरह से GST से मुक्त कर दिया गया है। इस रिफॉर्म से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने, वर्तमान की चुनौतियों का सामना करने के साथ-साथ महंगाई को न्यूनतम स्तर पर लाने में मदद मिलेगी

‘विकसित भारत’ की आधारशिला के लिए इस तरह के ‘रिफॉर्म’ अत्यंत आवश्यक थे। ‘Next Gen GST रिफॉर्म’ के लिए हम प्रधानमंत्री श्री Narendra modi जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती Nirmala Sitharaman जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। देशवासियों/प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई देते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal