मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर में स्थित जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी तथा पुण्य श्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

काशी के प्रति प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी और हर भारतवासी अपार श्रद्धा का भाव रखता है। पिछले 11 वर्षों में काशी ने अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए उसका संवर्धन भी किया है।

काशी की पहचान बाबा विश्वनाथ मंदिर और मां गंगा से है। काशी की पहचान उसके घाट हैं। 2014 से पहले इन घाटों की स्थिति क्या थी और आज काशी के घाट हर भारतीय को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने मां गंगा के पावन तट पर स्थित पौराणिक स्थलों के ऐतिहासिक स्वरूप, सांस्कृतिक गरिमा एवं धार्मिक महत्ता को अक्षुण्ण रखते हुए कराए जा रहे पुनरुद्धार एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026




