सप्तम अखिल भारतीय पुरुष कबड्डी प्राइजमनी टूर्नामेंट–2025 | पुरस्कार वितरण कार्यक्रम | गोरखपुर
जनपद गोरखपुर में आयोजित ब्रह्मलीन परम पूज्य महंत अवेद्यनाथ जी महाराज सप्तम अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता-2025 के पुरस्कार वितरण समारोह में योगी आदित्यनाथ जी ने विजेता, उपविजेता सहित सभी प्रतिभागी टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समस्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। हर युवा को किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए… क्योंकि खेलोगे तो खिलोगे, अपने लिए भी, समाज के लिए भी और देश के लिए भी।
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता–2025 (कुश्ती) | पुरस्कार वितरण समारोह | गोरखपुर
आज योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता-2025 के अंतर्गत कुश्ती (ग्रीको रोमन) वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।
मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्षों में इन्हीं खिलाड़ियों का परिश्रम और अनुशासन भारत को विश्व खेल मानचित्र पर एक नई पहचान देगा।
मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और विजेताओं को बधाई दी।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गोरखपुर निवासी स्वर्गीय राम नेवास जी की पत्नी श्रीमती देवी जी को अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत अनुमोदित ₹8,25,000 की सहायता राशि में से प्रथम किस्त ₹4,12,500 का चेक प्रदान कर आर्थिक संबल उपलब्ध कराया। इस सहयोग से संकट की घड़ी में परिवार को तत्काल राहत प्राप्त हुई।
मुख्यमंत्री जी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार बच्चों की शिक्षा, पालन पोषण और समस्त कल्याणकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के प्रति पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ निरंतर उनके साथ बनी रहेगी।





