उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने दीपावली के पावन पर्व पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा उपहार देते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने की घोषणा की है। इस निर्णय से उत्तर प्रदेश सरकार के लगभग 14.82 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे जिसपर कुल व्ययभार लगभग ₹1,022 करोड़ आएगा उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। दीपावली के पहले यह आर्थिक लाभ राज्य कर्मचारियों के परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा तथा शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा
समस्त राज्य कर्मचारियों को बधाई एवं दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री जी ने कहा।
दीपावली का पावन पर्व निकट है आप सभी पूर्ण उत्साह के साथ उत्सव की तैयारियों में जुटे होंगे। इस व्यस्तता के बीच क्षण भर रुककर एक आवश्यक संकल्प लें, स्वदेशी का संकल्प।
जब आप दीपावली की खरीदारी के लिए निकलें, तो स्वदेशी का संकल्प गांठ बांधकर निकलें। देश में ही निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता दें। फिर चाहे वे दीये हों, मोमबत्तियां हों, झालर हों या अन्य कोई वस्तु। आपकी ये छोटी सी पहल लाखों देसी कारीगरों, शिल्पकारों, कुम्हारों एवं स्थानीय दुकानदारों के जीवन में उल्लास ले आएगी। आप उनकी दीपावली को अधिक प्रकाशमान और स्मरणीय बनाने में सहायता कर सकते हैं।
उपहारों के लिए भी स्वदेशी चुनें ओडीओपी के उत्कृष्ट उत्पाद अच्छा विकल्प सिद्ध हो सकते हैं। ये आपके उपहार को सबसे विशिष्ट तो बनाएंगे ही, साथ ही ये हमारे प्रतिभाशाली कारीगरों के परिश्रम का उचित सम्मान भी होगा। स्मरण रहे- ये दीवाली, स्वदेशी वाली।
playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K




