आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनकल्याणकारी विजन के अनुरूप आज लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 2 लाख 9 हजार 421 लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹2,094 करोड़ 21 लाख की अनुदान राशि का प्रत्यक्ष अंतरण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता करते हुए लाभार्थियों को संबोधित किया।
यह कार्यक्रम शहरी गरीबों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जो समावेशी विकास और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से दर्शाता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब अच्छी सरकारें आती हैं, तो वे अच्छी सोच के साथ लोगों को सुविधाओं से संपन्न करती हैं। हर जरूरतमंद को आवास की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है, क्योंकि यह केवल एक घर नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वावलंबन का आधार है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रविवार शाम को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत इंडिया चिप प्रा.लि., एसेंट सर्किट, अंबर इंटरप्राइजेज एवं बोधिसत्व चैरिटेबल ट्रस्ट को औद्योगिक इकाई व मेडिकल कॉलेज हेतु भूमि आवंटन पत्र प्रदान किया।
निवेशकों ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश सरकार व प्राधिकरण की ओर से हरसंभव सहयोग प्राप्त हो रहा है। अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में सबसे तेज गति से विकास कार्यों को बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने उद्यमियों से संवाद करते हुए कहा कि विगत साढ़े 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने नीति स्थिरता, सुशासन और त्वरित कार्य निष्पादन के माध्यम से अभूतपूर्व औद्योगिक परिवर्तन किया है। उत्तर प्रदेश आज संभावनाओं से आगे बढ़कर ‘परिणामों’ का प्रतीक बन चुका है। प्रदेश में निवेश प्रक्रिया को तकनीक के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। निवेशकों की सहायता के लिए 118 उद्यमी मित्र कार्य कर रहे हैं।
उद्योग प्रथम-निवेश प्रथम’ के मंत्र के साथ यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में ₹45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से ₹15 लाख करोड़ धरातल पर उतर चुके हैं। बेहतर सुरक्षा और सुशासन के कारण यूपी वैश्विक निवेशकों का विश्वसनीय केंद्र है। उत्तर प्रदेश में निवेश का यह गोल्डन टाइम है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मजबूत सुरक्षा व कानून व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। प्रदेश में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन कनेक्टिविटी है। उत्तर प्रदेश देश के 55% एक्सप्रेस-वे और सर्वाधिक मेट्रो शहरों वाला राज्य है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से लॉजिस्टिक्स को नई गति मिलेगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर चिप निर्माण में निजी निवेश और मोबाइल उत्पादन में प्रदेश की 55% की हिस्सेदारी युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोल रही है। उत्तर प्रदेश अब तकनीकी और औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व कर रहा है।
jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026




