मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 मार्च को गोंडा के दौरे पर आएंगे सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है डीएम नेहा शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की सीएम मंडलीय समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 मार्च को 11:30 पर सरकारी हेलीकॉप्टर से सर्किट हाउस पहुंचेंगे यहां से मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे वहां लगाई जा रही प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही युवा उद्यमियों को चेक वितरित करेंगे इसके बाद जिला पंचायत सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है उन सभी बिंदुओं पर कार्य योजना तैयार की गई है जो मुख्यमंत्री के दौरे से जुड़ी है योजनाओं की प्रगति के साथ ही अन्य बिंदुओं पर अफसर में मंथन किया है एसपी विनीत जायसवाल ने मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सख्त निर्देश दिया है





