बलरामपुर के राप्ती तट पर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन बलरामपुर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ तुलसीपुर और मां विजलेश्वरी देवी मंदिर बिजलीपुर में सुबह से ही भक्तों का जन सैलाब देखा जा रहा है बलरामपुर नगर से 3 किलोमीटर राप्ती नदी के तट पर स्थित विजलेश्वरी देवी का ऐतिहासिक मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है या मंदिर अपनी नक्काशी और कलाकृतियों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है मंदिर में माता की मूर्ति के स्थान पर षट कोण यंत्र पिंडी स्थापित है जिसके माध्यम से मां के निराकार स्वरूप की पूजा की जाती है मंदिर की स्थापना का ऐतिहासिक करीब डेढ़ सौ साल पुराना है स्थानीय पुजारी के अनुसार इस स्थान पर मां पाटेश्वरी ने बाबा जय राम भारती को बिजली स्वरूप का दर्शन दिया था तभी से यह स्थान पवित्र माना जाता है देवीपाटन मंदिर की तरह यह मंदिर भी विशेष महत्व रखता है दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करते हैं स्थानीय मान्यताओं के अनुसार लोग यहां मुंडन जैसे धार्मिक संस्कार भी करवाते हैं






