मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में मथुरा-बरेली-सितारगंज, आगरा-अलीगढ़, आगरा-ग्वालियर-झांसी-नागपुर आर्थिक गलियारा, कानपुर रिंग रोड, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (जेवर) संपर्क मार्ग समेत प्रदेश में प्रस्तावित व निर्माणाधीन परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई।
राम वनगमन मार्ग, रामजानकी मार्ग एवं 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ये परियोजनाएं भारत की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी।
मुख्यमंत्री जी ने शामली से गोरखपुर तक प्रस्तावित लगभग 742 किलोमीटर लंबे 04 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड राष्ट्रीय राजमार्ग की समीक्षा करते हुए कहा कि यह महत्वाकांक्षी कॉरिडोर पश्चिमी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क को नई दिशा देगा तथा औद्योगिक विकास, निवेश, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
प्रस्तावित नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को उत्तर से दक्षिण तक उच्च क्षमता वाले सड़क नेटवर्क से जोड़ना आर्थिक विकास, औद्योगिक निवेश एवं संतुलित क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, उपयोगिताओं के स्थानांतरण तथा अन्य विभागीय औपचारिकताओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी परियोजनाओं का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ एवं पूर्ण हो सके।
सुदृढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर, समृद्ध उत्तर प्रदेश!
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की 03 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी के साथ अब नॉर्थ-साउथ कनेक्टिविटी को भी नई गति प्रदान की जा रही है। बेहतर सड़क अवसंरचना, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी, सुरक्षित वातावरण और सुशासन के प्रभावी मॉडल के साथ ‘नया उत्तर प्रदेश’ देश के ग्रोथ इंजन के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश में East-West Connectivity के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे जैसे बेहतरीन नेटवर्क का निर्माण हुआ है।
अब North-South Connectivity को सुदृढ़ करने के लिए नए कॉरिडोर चिह्नित किए गए हैं। साथ ही, 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में बाईपास निर्माण के प्रस्तावों को माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
उत्तर प्रदेश आज सबसे अधिक Expressways वाला राज्य है। सबसे बड़े Railway Network का विस्तार, सर्वाधिक शहरों में Metro का संचालन और सबसे अधिक Airports का विकास- यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की पहचान है।
f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026






