Home » उत्‍तर प्रदेश » मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकॉस) की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकॉस) की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा की

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकॉस) की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आउटसोर्स व्यवस्था में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हो तथा विभागों को भी सुव्यवस्थित मानव संसाधन उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री जी ने आउटसोर्स कर्मियों से संबंधित एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल के विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से नियुक्ति, सत्यापन, अनुश्रवण तथा अन्य प्रक्रियाओं का केंद्रीकृत संचालन किया जाए, जिससे व्यवस्था अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बन सके।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि आउटसोर्स व्यवस्था को तकनीक आधारित, जवाबदेह और कर्मचारी हितैषी बनाया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आउटसोर्स एजेंसियों के चयन एवं संचालन से संबंधित सभी मानकों और प्रक्रियाओं को स्पष्ट, मानकीकृत और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए तैयार की जा रही व्यवस्था को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए, ताकि सभी विभागों को एक समान, पारदर्शी और सुव्यवस्थित प्रणाली उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal