मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में Regional Meteorological Centre के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मौसम पूर्वानुमान को अधिक सटीक, त्वरित और विश्वसनीय बनाने हेतु आधुनिक डॉप्लर रडार सहित अत्याधुनिक तकनीक का विस्तार किया जा रहा है। इससे किसानों, आपदा प्रबंधन तंत्र और आम नागरिकों को समयबद्ध मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे जनसुरक्षा और जनसुविधा को और मजबूती मिलेगी। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जी ने कहा लखनऊ India Meteorological Department के एक प्रमुख क्षेत्रीय केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। यह विकसित भारत की संकल्पना को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उत्तर प्रदेश में अब तक 450 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन तथा ब्लॉक स्तर पर 2,000 ऑटोमेटिक रेन गेज स्थापित किए जा चुके हैं।
आजमगढ़, वाराणसी, अलीगढ़, झांसी और लखनऊ जैसे जनपदों में X-Band Doppler Weather Radar विभिन्न चरणों में स्थापित किए जा रहे हैं। ये रडार आंधी, तूफान, भारी वर्षा और ओलावृष्टि जैसी घटनाओं की निगरानी में हमारी मदद करेंगे।
Regional Meteorological Centre प्रारंभ होने से उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य को काफी लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश में हमने 450 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन तथा ब्लॉक स्तर पर 2,000 ऑटोमेटिक रेनगेज सिस्टम स्थापित किए हैं, जिनके माध्यम से अन्नदाता किसानों को मौसम और वर्षा संबंधी सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
उत्तर प्रदेश देश की मात्र 11 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि के साथ 21 प्रतिशत खाद्यान्न का उत्पादन करता है।





