युवा शक्ति को संबल देता नया उत्तर प्रदेश’!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लखनऊ में वंचित एवं कमजोर वर्ग के कक्षा 9 एवं 10 तथा दशमोत्तर के 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹3,350 करोड़ छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 33,334 आश्रित लाभार्थियों को ₹100 करोड़ की धनराशि के अंतरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने इस वर्ष स्कॉलरशिप की सुविधा का लाभ प्राप्त करने वाले सभी नौजवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से समयबद्ध सहायता प्रदान कर प्रदेश सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है यह सहयोग उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक सशक्त आधार है।

Author: जितेंद्र सिंह प्रधान संपादक
Post Views: 230





