उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सत्य और अहिंसा के माध्यम से गांधी जी के नेतृत्व में चला भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन विश्व के इतिहास में विलक्षण है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। इन्हें अपनाकर सम्पूर्ण विश्व में शान्ति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है।
महात्मा गांधी जी ने चरखे, खादी और स्वदेशी के माध्यम से स्वावलम्बन और श्रम की गरिमा को रेखांकित किया। ग्राम स्वराज्य की अवधारणा से देश को आत्मनिर्भरता की राह दिखायी। परम्परागत कारीगरी और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं महात्मा गांधी जी के विचारों को साकार कर रही हैं।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मानना था कि स्वच्छता ईश्वर की आराधना के समान है। इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा दी। स्वच्छ भारत अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आज नए भारत का दर्शन सफलतापूर्वक करा रहा है।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने स्वाधीनता की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभायी तथा स्वाधीन भारत को यशस्वी नेतृत्व प्रदान किया। वह सादगी की प्रतिमूर्ति थे। महात्मा गांधी जी के स्वदेशी व स्वावलम्बन के विचारों के वह वास्तविक नेता थे।
शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ उद्घोष द्वारा देश को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया। उनके यशस्वी नेतृत्व में देश खाद्यान्न संकट से उबरा और वर्ष 1965 के युद्ध में भारत ने अपने शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने अधर्म, असत्य एवं बुराई के प्रतीक रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मर्यादा, सत्य, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के पर्याय हैं। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। पर्व की मर्यादा एवं पवित्रता प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यही हमारा धर्म भी है। विजयादशमी सम्पूर्ण प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो, यह मेरी मंगलमय शुभकामना है
appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k




