उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जनपद बहराइच में मानव-वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित ग्राम वासियों से आज संवाद कर उन्हें राहत किट का वितरण किया।

इसके पूर्व, प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे किया। साथ ही, समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

डबल इंजन की सरकार हर संकट में आपके साथ खड़ी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मानव-वन्य जीव संघर्ष को आपदा की श्रेणी में शामिल किया है। इस आपदा में जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है, उन्हें ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता तथा घायलों का समुचित इलाज भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
डबल इंजन की सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के भाव के साथ कार्य कर रही है।

इस शृंखला में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज जनपद श्रावस्ती में ₹510 करोड़ की विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास/उद्घाटन हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता राशि व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत युवाओं को ऋण भी वितरित किया।

बिना किसी भेदभाव के हमने हर जाति, हर समुदाय के लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा
आज जनपद श्रावस्ती स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ उत्तर प्रदेश की धरती सौभाग्यशाली है कि 24 पावन जैन तीर्थंकरों में 16 तीर्थंकर यहां पर अवतरित हुए हैं जैन तीर्थंकरों की पुण्य परंपरा को कोटि-कोटि नमन एवं सभी को मंगलमय शुभकामनाएं!
jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026




