प्रदेशवासियों की खुशहाली और आमजन की समस्याओं का समुचित निवारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की शीर्ष प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री जी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1,200 जोड़ों के विवाह हेतु जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोक-कल्याण के कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के अभियान का ही एक हिस्सा है।

इसी क्रम में आज ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अंतर्गत 1,200 जोड़ों के विवाह हेतु जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

सभी नव दंपतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!





