Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news – मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Gonda news – मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रामनवमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं आज यहां जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रामनवमी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव है रामनवमी के पर्व के साथ ही चैत्र नवरात्रि का पूजन भी सम्पन्न होता है
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी उनका सम्पूर्ण जीवन हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों-श्रद्धा भक्ति, शक्ति, शान्ति शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है। उनका जीवन चरित्र आदर्श जीवन के साथ ही आचरण की शुद्धता के लिए प्रेरित करता है मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी को त्याग मर्यादाओं के पालन और कर्तव्य परायणता की सीख देता है उनके महान चरित्र की उच्च वृत्तियां जन मानस को शान्ति और आनन्द प्रदान करती हैं उनके चरित्र में पग-पग पर मर्यादा त्याग प्रेम और लोक व्यवहार के दर्शन होते हैं
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संदेशों को अपने व्यक्तित्व में उतारने के लिए संकल्पित होने का अवसर है उत्तर प्रदेश के लिए यह अत्यन्त गौरवपूर्ण है कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या यहीं पर है प्रत्येक वर्ष रामनवमी के अवसर पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां आते हैं रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्म को श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाने के साथ ही हमें इस तथ्य का भी बोध होना चाहिए कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने की आवश्यकता है

playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal