उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को श्रृंगवेरपुर धाम पहुंचे यहां पर उन्होंने करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 579 करोड़ रुपये की 181 परियोजनाओं दी सौगात इसके पूर्व उन्होंने विधि विधान से पूजन अर्चन कर निषादराज और भगवान राम के मिलन की पावन धरती को प्रणाम किया सीएम ने निषाद राज उद्यान में अयोध्या शोध संस्थान द्वारा राजा निषाद व श्रीराम से जुड़ी कथाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत प्रशिक्षित समूह की महिलाओं द्वारा मूंज से उत्पादों ओडीओपी की प्रदर्शनी को भी देखा
मुख्यमंत्री ज ने कहा कि सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थलों पर वक्फ बोर्ड का का मनमाना दावा ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यहां श्रृंगवेरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप यहां निषादराज की पौराणिक भूमि पर कब्जा देख रहे हैं ना शहर में जगह-जगह वक्फ के नाम पर कब्जे किए गए हैं यहां तक की कुंभ के समय भी बयान दिए गए कि कुंभ की भूमि भी वक्फ की है हमने पूछा था- क्या वक्फ बोर्ड भू-माफिया बन गया है
सीएम ने कहा कि उनकी सरकार के तहत इस तरह के अतिक्रमण हटा दिए गए हैं और माफियाओं को उत्तर प्रदेश से बाहर खदेड़ दिया गया है निषाद राज से जुड़ी पवित्र भूमि समेत कई जगहों पर वक्फ के नाम पर अतिक्रमण किया गया, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उनकी आपत्तियों के बावजूद भव्य और दिव्य कुंभ मेले का आयोजन किया गया मुख्यमंत्री ने वक्फ बोर्ड की कथित अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी सराहना की
सीएम ने कहा कि महाकुंभ 2025 ने देश-प्रदेश को बहुत कुछ दिया इतना बड़ा आयोजन सनातन धर्मावलंबी और राम भक्त ही कर सकते हैं जिनके मन में राष्ट्र के प्रति निष्ठा नहीं है वे ही इतना बड़ा आयोजन नहीं कर सकते उन्होंने कहा कि हमारा प्रयागराज अब सामान्य रूप से इलाहाबाद नहीं रहा अब यह प्रयागराज हो गया है प्रयागराज का मतलब महा मिलन स्थल जो लोग प्रयागराज की पहचान को छिपाते थे वे नहीं चाहते थे कि इस पौराणिक नगर को एक पहचान मिले क्योंकि उनके लिए उनका वोट बैंक महत्वपूर्ण था सीएम बोले महाकुंभ ने यहां के लोगों को देश दुनिया में पहचान और सम्मान दिलाया है व्यक्ति को पहचान और सम्मान मिल जाए तो इससे बढ़कर कुछ नहीं होता पिछली सरकारें इस पहचान को समाप्त कर रही थीं उत्तर प्रदेश को माफियाओं को हवाले कर रही थीं और हर जिले में एक माफिया विकसित कर रही थीं।
सीएम ने कहा की हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के आभारी हैं कि उन्होंने वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगाम लगाई है इस मुद्दे को हल करने वाला एक महत्वपूर्ण विधेयक पहले ही लोकसभा में पारित हो चुका है और अब इसे राज्यसभा में भी पारित किया जाएगा वक्फ (संशोधन) विधेयक बुधवार को लोकसभा में पारित हो गया और बृहस्पतिवार को राज्यसभा में प्रस्तुत किया गया सीएम ने कहा कि राज्य अब अवैध दावों को बर्दाश्त नहीं करेगा और राष्ट्रीय हित को पहले स्थान पर रखना होगा उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्र के प्रति वफादार हैं वे हमेशा अपना रास्ता खोज लेंगे
सीएम योगी ने श्रृंगवेरपुर में भगवान श्री राम और निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि निषाद राज पार्क भगवान राम व निषाद राज की मित्रता का भव्य स्मारक है। सीएम योगी ने पार्क का निरीक्षण किया और कहा कि हजारों वर्ष पहले इसी पावन धरा पर भगवान राम ने कदम रखा था। निषाद राज ने मित्रता का धर्म निभाते हुए भगवान राम को गंगा पार कराई और चित्रकूट तक उनका साथ दिया। आज वही मित्रता बीजेपी और निषाद पार्टी के बीच दिख रही है। यह इतिहास फिर दोहराया जा रहा है।
उन्होंने श्रृंगवेरपुर को आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि जहां भगवान राम ने रात्रि विश्राम किया था, वहां घाटों का निर्माण और सुंदरीकरण होगा। महर्षि श्रृंगी और माता शांता के मंदिर का जीर्णोद्धार, संस्कृत विद्यालय, और विद्युत शोध गृह भी बनाया जाएगा। उन्होंने पार्क के रखरखाव और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम योगी ने निषाद समुदाय के उत्थान के लिए कई योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने निषाद राज वोट सब्सिडी योजना के तहत 1100 नाविकों को 3.20 करोड़ रुपये, मत्स्य संपदा योजना के तहत 1400 मत्स्य पालकों को 20 करोड़ रुपये, और किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 138 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए।
सीएम ने कहा कि पहले यह पैसा बिचौलियों के पास जाता था लेकिन अब डबल इंजन की सरकार इसे सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा रही है उन्होंने प्रशासन को निषाद समुदाय के लिए सीएनजी नौकाएं और रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया जनसभा के दौरान भगवान राम के वेश में एक बालक ने शिव स्तुति सुनाई जिससे सीएम योगी प्रभावित हुए और उन्होंने बच्चे को चॉकलेट देकर दुलारा उन्होंने कहा कि यह प्रतिभा हमारी विरासत को आगे बढ़ाएगी
सीएम ने कहा कि महाकुंभ की सफलता सनातन धर्म की शक्ति का प्रतीक है उन्होंने कहा कि इतना भव्य आयोजन केवल राम भक्त और राष्ट्रनिष्ठ लोग ही कर सकते हैं यह मां गंगा भगवान राम निषाद राज और द्वादश माधव की कृपा का परिणाम है इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में योगदान देने वाले प्रशिक्षित गाइड नाविकों और होम स्टे संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के बहाने प्रयागराज का चौतरफा विकास हुआ है
हनुमान जी कॉरिडोर अक्षयवट कॉरिडोर मां सरस्वती कॉरिडोर पातालपुरी कॉरिडोर महर्षि भारद्वाज कॉरिडोर नागवासुकी कॉरिडोर और द्वादश माधव कॉरिडोर ने प्रयागराज को नई पहचान दिया है यह स्मार्ट सिटी से आगे एक प्रभावशाली शहर बन चुका है उन्होंने कहा कि आज शुरु की गई 579 करोड़ से की परियोजनाएं मेडिकल कॉलेज अपग्रेडेशन पेयजल योजनाएं और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स में प्रयागराज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे सीएम ने मां गंगा की अविरलता और निर्मलता पर जोर देते हुए कहा कि यह हमारी विरासत और दिव्यता की प्रतीक है नाविकों और गाइडों ने मेहनत से महाकुंभ को सफल बनाया और अपनी आजीविका को सशक्त किया
सीएम ने वक्फ बोर्ड की मनमानी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि महाकुंभ की तैयारी के दौरान वक्फ बोर्ड ने दावा किया था कि कुंभ की भूमि उनकी है यह माफिया बोर्ड बन गया था लेकिन पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी मनमानी पर लगाम लगाई उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड से संबंधित एक महत्वपूर्ण अधिनियम लोकसभा में पारित हो चुका है जल्द ही राज्यसभा में भी पास होगा जिससे यह केवल कल्याणकारी कार्यों तक सीमित रहेगा सीएम योगी ने कहा कि यह बोर्ड भू माफिया बोर्ड हो गया है क्या, उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार का माफिया नहीं चल सकते हैं यहां के माफिया को तो हम पहले ही विदा करवा चुके हैं
सीएम ने कहा कि निषाद राज के पौराणिक भूमि पर कब्जा और जगह-जगह शहरों पर भी वक्फ के नाम पर कब्जे किए गए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें प्रयागराज की पहचान मिटाने और माफियाओं को बढ़ावा देने में लगी थीं हर जिले में माफिया पनप रहे थे लेकिन हमने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर माफियाओं को विदा किया श्रृंगवेरपुर और प्रयागराज की पौराणिक भूमि पर कब्जे की कोशिशें नाकाम की गईं सीएम ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह उनकी दूरदर्शिता का परिणाम है कि महाकुंभ भव्य और दिव्य हुआ
सीएम ने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मत्स्य पालकों को 138 करोड़ रुपये का ऋण और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को अनुदान राशि का वितरण भी किया सीएम ने यहां मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को नवीन आवास की चाभी देकर उनका उत्साह बढ़ाया सीएम ने युवा उद्यमी विकास योजना के तहत युवाओं को स्वीकृति पत्र दिया सीएम योगी ने कहा कि हर गरीब को आवास, दिव्यांग और निराश्रित लोगों को पेंशन और मत्स्य पालकों को आर्थिक सहायता मिल रही है डबल इंजन की सरकार विकास और विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता डॉ संजय कुमार निषाद नरेंद्र कुमार कश्यप रामकेश निषाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर उमेश गणेश केसरवानी, विधायक डॉ. सिद्धार्थनाथ सिंह डॉ. केपी श्रीवास्तव, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई पूजा पाल समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे






