Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news -गोंडा जिला में अवैध खनन को लेकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा का रुख सख्त दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश

Gonda news -गोंडा जिला में अवैध खनन को लेकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा का रुख सख्त दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

अवैध खनन के मामले में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने अधिकारियों को दिए सत्य निर्देश डीएम ने दोषियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करने के निर्देश दिए यह कदम जिले में खनन गतिविधियों की निगरानी को मजबूत करने और अवैध खनन की रोकथाम के लिए किया गया है हाल ही में गोंडा तहसील के डडवा कानूनगो गांव में अवैध मिट्टी खनन का मामला 7 जनवरी को सामने आया जब गोंडा तहसील के डडवा कानूनगो गांव निवासी माधुरी सिंह ने जिला अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई उनकी शिकायत में बताया गया कि गाटा संख्या 239/1.303है पर आठ सहखातेदारों में से अधिकांश ने बिना विधिक विभाजन के मिट्टी का खनन कराया है वह यह भी बताते हैं कि उनका मामला न्यायालय में लंबित है फिर भी उनके हिस्से की जमीन से अवैध खनन किया गया जिला अधिकारी ने शिकायत के आधार पर खनन अधिकारी अभय रंजन और अन्य संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जांच में यह पाया गया कि फौजदार सिंह जो सहखातेदारों में से एक हैं उनकी जमीन को छोड़कर बाकी हिस्सों से लगभग 4 फीट गहरी खनन गतिविधियां की गई इस खनन की प्रक्रिया के दौरान फौजदार सिंह की जमीन पर खनन नहीं किया गया लेकिन उनके जमीन के आसपास की भूमि से अवैध रूप से मिट्टी को दी गई दोषियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करने के आदेश डीएम ने मामले को गंभीरता से देखते हुए दोषियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करने के आदेश दिए और आगे से खनन अनुमति देने से पहले सभी सह खातेदारों से अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी प्राप्त करने का निर्देश भी दिया इस कदम का उद्देश्य भविष्य में ऐसे अवैध खनन की घटनाओं पर कड़ी रोक लगाना और न्यायिक प्रक्रिया के तहत खनन कार्यों को सुचार रूप से संचालित करना है जिला अधिकारी ने यह भी कहा कि खनन कार्यों में पारदर्शिता और कड़ी निगरानी रखी जाएगी भविष्य में यदि कोई अवैध खनन की घटना होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी खनन गतिविधि के लिए सभी आवश्यक अनुमति और दस्तावेज प्राप्त किए गए हो ताकि पर्यावरण और कानून की रक्षा की जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal