उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जी ने कहा गोरखपुर में फर्टिलाइजर संयंत्र बंद हो गया था। लोग कहते थे कि यह नहीं खुलेगा, लेकिन हम कहते थे कि.. खुलेगा, चिंता क्यों करते हो?
आज फर्टिलाइजर संयंत्र पुनः संचालित हो चुका है। एम्स गोरखपुर की स्थापना हुई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्थिति में भी व्यापक सुधार हुआ है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं।
गोरखपुर के जंगल कौड़िया में पूज्य महाराज जी के नाम पर एक भव्य डिग्री कॉलेज ‘महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय’ का निर्माण हो चुका है और 2000 से अधिक बच्चे यहां अध्ययन कर रहे हैं। यहां खेल का मैदान, स्टेडियम तथा कुश्ती के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
Author: जितेंद्र सिंह प्रधान संपादक
Post Views: 186





