उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच स्थित मिहींपुरवा का हवाई सर्वेक्षण किया एवं स्थिति की जानकारी ली। साथ ही, प्रभावित परिवारों को राहत किट एवं चेक वितरित किए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन इस बात को सुनिश्चित करे कि अगले एक महीने के अंदर 118 परिवारों के लिए जमीन मिल जाए, जहां पर इनके लिए कॉलोनी बनाई जा सके। जो लोग घने जंगलों के बीच रहने के लिए मजबूर हैं, उन्हें तत्काल विस्थापित करके सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था की जाए।

उत्तर प्रदेश सरकार ‘मुख्यमंत्री आवास योजना’ के अंतर्गत एक-एक आवास स्वीकृत कर रही है, जहां शौचालय की व्यवस्था, गाय-भैंस बांधने की भी व्यवस्था हो ।

स्कूली बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय की नजदीक में ही व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। जिन लोगों ने अपने परिवार के लोगों को खोया है, उनके प्रति हमारी संवेदना है। सरकार इस दु:ख की घड़ी में आपके साथ है और हर प्रकार का सहयोग करेगी।





