Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news – गोंडा जिला में वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि जल्द ही भेजी जाएगी वृद्धा पेंशन के लिए विभाग में पहले से तैयारी की थी 38 करोड़ 73 लाख 58000 की धन राशि पात्रों के खाते में भेजने की कार्रवाई की जा रही है

Gonda news – गोंडा जिला में वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि जल्द ही भेजी जाएगी वृद्धा पेंशन के लिए विभाग में पहले से तैयारी की थी 38 करोड़ 73 लाख 58000 की धन राशि पात्रों के खाते में भेजने की कार्रवाई की जा रही है

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

जल्द ही 1 लाख 23 हजार से अधिक बुजुर्गों के खाते में वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि शासन की तरफ से भेज दी जाएगी पेंशन की धनराशि भेजने के लिए विभाग की तरफ से तैयारी पहले से ही की जा रही थी जिसे अंतिम रूप से अमलीजामा पहनाकर शासन को भेज दिया गया है इसके बाद 38 करोड़ 73 लाख 58 हजार की धनराशि पात्रों के खाते में भेजने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है जिले के 16 ब्लॉकों के अंतर्गत इस बार इस बार 1 लाख 23 हजार 852 बुजुर्ग पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन देने की कवायद तकरीबन 1 पखवाड़े से अधिक समय से की जा रही है जिनमें बभनजोत के 7850 बेलसर के 9339 छपिया के 6699 कर्नलगंज के 9462 हलधर मऊ के 7389 इटियाथोक के 6364 झंझरी के 74 06 कटरा बाजार के 9823 मनकापुर के 6916 मुजेहना के 6742 नवाबगंज के 6145 पड़री कृपाल के 3084 परसपुर के 10249 रुपई डीह के 8537  तरबगंज के 9501 और वजीरगंज के 8346 वृद्ध पात्र शामिल बताए जा रहे हैं यह संख्या ग्रामीण इलाकों की बताई जा रही है इनमें शहरी क्षेत्र के लोग शामिल नहीं है अभी तक इनमें से कुछ ऐसे वृद्ध पात्र थे जिनकी पेंशन नहीं आ रही थी विभाग में सक्रियता दिखाते हुए उनके खातों को आधार से लिंक करने के लिए जागरूक किया, जिसके लिए विभाग ने कैंप भी जगह-जगह पर लगाया विभाग की सक्रियता के चलते इनमें से पात्रों की संख्या इस बार बढ़ गई है नगर पंचायत और पालिका के यह हैं पात्र : नगर पंचायत और नगर पालिका के पेंशन पाने वाले पात्रों की संख्या 1986 बताई जा रही है जिनमें करनैलगंज के 443 गोंडा के 845 कटरा बाजार के 158 खरगूपुर के 146 मनकापुर के 120 नवाबगंज के 217 और परसपुर के 57 वृद्ध पात्र इनमें शामिल बताए जा रहे हैं इन पात्रों को भी विभाग ने कैंप लगाकर जागरुक करके इनके खाते का आधार से प्रमाणीकरण कराते हुए ई केवाईसी कराने के लिए जानकारी दी थी समाज कल्याण के प्रयास से बढ़े 952 पात्र : समाज कल्याण विभाग में वृद्धावस्था पेंशन के लिए कई महीने से जागरूकता कार्यक्रम सभी ब्लॉकों में चलाकर पेंशन के पात्रों को जागरूक किया जिसके चलते तकरीबन 952 वृद्ध पात्र इस बार पेंशन स्कीम में बढ़ गए हैं विभाग की सक्रियता से सफलता हासिल हो सकी है विभाग ने इस बार ब्लॉक स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन सभी जगह कराकर सभी को जानकारी दी कि कार्यक्रम में दी गई जानकारी का पालन करते हुए लोग प्रमाणीकरण करवा दें जिला के सभी ब्लॉकों में अभियान चलाकर वृद्ध पात्रों को जागरूक किया जा रहा है उन्हें जानकारी दी जा रही है कि वृद्ध पात्र अपनें अपने खाते का आधार से प्रमाणीकरण नजदीकी लोकवाणी केंद्र पर जाकर करवा लें यदि कार्यालय में पहुंचकर करा सकते हैं तो वहां भी आधार का प्रमाणीकरण आसानी से हो जाएगा इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है की सभी लोग अपने खाते का बैंक में एनपीसीआई और ई केवाईसी करा दें जिससे पेंशन की धनराशि आसानी से उनके खाते में पहुंच जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal