मिल्कीपुर इनायत नगर थाना क्षेत्र के डीली गिरधर गांव में 18 वर्षीय युवक का शव
मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई मृतक की पहचान अंकेश सिंह उर्फ अब्बू के रूप में हुई उसकी मां मायके गई हुई थी और बड़ा भाई अंकित सिंह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है अंकित पिछले एक हफ्ते से घर पर अकेला रह रहा था 30 मार्च की रात वह गांव के प्रधान गिरीश सिंह के घर भोजन करने के बाद अपने घर लौटा था सुबह 7:00 बजे तक जब वह बाहर नहीं निकला तो उसके चचेरे भाई सुधाकर और अनूप ने उसे फोन किया लेकिन कोई जवाब न मिलने पर जब चचेरे भाई उसके घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था पीछे जाकर देखा तो दरवाजा खुला हुआ था अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि अंकेश का शव कमरे में पड़ा था और चारों तरफ खून फैला हुआ था शव पर चोट के निशान हत्या की आशंका परिजनों के अनुसार मृतक के गले पर गहरा घाव था कान से खून बह रहा था और हाथ के नाखूनों में भी खून जमा हुआ था कमरे में लगे पंखे से एक साड़ी लटकी हुई थी लेकिन शव उससे काफी दूर पड़ा था जिससे यह आत्महत्या के बजाय हत्या की आशंका जताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे वरिष्ठ उप निरीक्षक आलोक सिंह और उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए मृतक के चाचा हरेंद्र सिंह ने पुलिस को लिखित सूचना दी जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे ने बताया कि युवक की मौत के सही कर्म का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है





