संत कबीरदास जी ने अपनी बेबाक वाणी के माध्यम से निर्गुण भक्ति की ऐसी सशक्त धारा प्रवाहित की, जिसने सामाजिक विसंगतियों पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने आत्मा और परमात्मा के बारे में आम जनमानस को स्थानीय भाषा में सहजता और सरलता से समझाने के लिए अपने साखी, सबद और दोहों का प्रयोग किया।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आज जनपद लखीमपुर खीरी में पूज्य राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित स्मृति प्राकट्योत्सव मेला-2025 में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

संत कबीरदास जी महाराज को नमन एवं निर्गुण भक्ति परंपरा से जुड़े हुए सभी पूज्य संतों का अभिनंदन।
Author: जितेंद्र सिंह प्रधान संपादक
Post Views: 575





